बांकुड़ा जिला पुलिस की सक्रियता

बांकुड़ा (अमन राय) :बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए पुलिसिया व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. शहर में कोई अप्रिय घटना ना हो सके इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिया पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है. इसके साथ साथ शहर के आभूषणों की दुकान सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों के सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को देखा जा रहा है. ताकि समय रहते चीजों को दुरुस्त किया जा सके. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस सुरक्षा अभियान से व्यापारियों में काफी संतोष है एवं पुलिस की इस पहल की सराहना भी की जा रही है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?